जैसा सफर, वैसा स्वाद — कहीं मीठा, कहीं खारा
समुद्र से Borewell और घर के RO तक —
पानी की बदलती Chemistry की पड़ताल
लेखक: कुलदीप ठुसू ‘पम्पोष’
पानी पर यह लेख लिखने की वजह कोई दूर की scientific पहेली नहीं है, बल्कि बहुत रोज़मर्रा का एक सवाल है।
पानी का स्वाद जगह बदलने के साथ साथ बदलता क्यों है ?
किसी नए शहर या गांव में जाइए, पानी पीते ही अक्सर पहला फर्क महसूस हो जाता है—“यहाँ का पानी कुछ अलग है।”
कहीं किसी कुएँ का पानी मीठा लगता है, और कहीं का खारा।
कहीं hand pump या borewell का पानी इतना hard होता है कि नल, बाल्टी और geyser पर सफेद परत जमने लगती है।
शहरों में कभी पास-पास की दो societies तक के पानी का taste भी अलग अलग होता है।
आखिर क्यों?
पानी तो आखिर पानी ही है, तो एक जगह मीठा, दूसरी जगह खारा, कहीं hard और कहीं पीने लायक ही क्यों नहीं होता?
इसी साधारण-से सवाल ने हमें पानी की इस लंबी कहानी तक पहुंचाया।
English Poet, Samuel Taylor Coleridge ने अपनी प्रसिद्ध कविता The Rime of the Ancient Mariner में समुद्र के बीच, चारों ओर पानी से घिरे, फिर भी ,प्यासे नाविक की स्थिति को इन प्रसिद्ध पंक्तियों में लिखा था—
“Water, water, every where,
Nor any drop to drink.”
चारों ओर पानी हो, लेकिन पीने के लिए एक बूंद भी नहीं—समुद्र के बीच फंसे किसी प्यासे इंसान के लिए इससे बड़ी विडंबना शायद ही कोई हो सकती है।
लेकिन यही सवाल जमीन पर भी हमारे सामने खड़ा होता है।
पानी मौजूद है। कुएँ में, borewell में, नदी में, जमीन के नीचे। लेकिन हर पानी पीने योग्य नहीं।
ऐसा क्यों है?
पानी के इस रहस्य को समझने के लिए सबसे पहले हमें समुद्र को समझना होगा।
इसलिए हम अपनी पहली पड़ताल समुद्र से ही शुरू करते हैं।
समुद्र कितना बड़ा है ?
पृथ्वी की surface का करीब 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका है, और पृथ्वी के कुल पानी का लगभग 96.5 प्रतिशत oceans यानि महासागरों में मौजूद है।
इसीलिए Earth को हम Blue Planet कहते हैं।
अब यहाँ पानी केवल पृथ्वी का रंग नहीं है। हमारी धरती पर जीवन संभव होने की बड़ी वजहों में एक है यहां liquid water और जीवन के अनुकूल atmosphere का मौजूद होना।
यहां liquid water समझना भी जरूरी है, क्योंकि पानी हमेशा liquid ही नहीं होता।
जिसे हम सामान्य पानी कहते हैं, वह उसकी liquid form है।
यही पानी जम जाए तो ice या snow के रूप में solid हो जाता है, और water vapour बनकर gas की अवस्था में भी रह सकता है।
तीनों में उसका मूल molecule वही है — H₂O.
H₂O पानी का chemical formula है। यानी पानी के एक molecule में hydrogen के दो atoms और oxygen का एक atom होता है।
ये H₂O, एक simple molecule है — लेकिन आगे हम देखेंगे कि nature में इसका taste और character बिल्कुल simple नहीं रहता।
वो बदलता रहता है।
समुद्र का पानी पी क्यों नहीं सकते?
समुद्र का पानी सिर्फ इसलिए पीने योग्य नहीं है कि उसका taste बहुत खारा होता है।
असली मुश्किल उस खारेपन के पीछे छिपी salt की मात्रा है।
हमारा शरीर extra salts को kidneys के जरिए urine में बाहर निकालता है।
लेकिन kidneys की भी एक सीमा है — वे urine को एक हद से ज्यादा concentrated नहीं बना सकतीं।
Seawater में salts की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि उसे पीने के बाद शरीर को उस अतिरिक्त salt को बाहर निकालने के लिए अपने पास मौजूद fresh water भी खर्च करना पड़ता है।
इसे आसान भाषा में समझिए—
अगर हम समुद्र का पानी पीते हैं, तो हम पानी के साथ साथ इतना ज़्यादा salt भी अपने शरीर में डाल देते हैं कि उसे बाहर निकालते-निकालते शरीर का लगभग सारा पानी खर्च हो जाता है।
तो प्यास बुझाने के purpose से जो पानी पिया था, वह उलटे शरीर में पानी की और कमी कर, dehydration बढ़ा देती है।
यही कारण है कि समुद्र के बीच फंसा इंसान चारों ओर अथाह पानी देखकर भी उसे drinking water की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता।
समुद्र आखिर कितना खारा है ?
Average seawater में करीब 35 grams dissolved salts प्रति kilogram seawater होते हैं — यानी लगभग 3.5 प्रतिशत by weight।
अलग-अलग seas और अलग-अलग जगहों पर salinity, यानी खारापन, कुछ कम-ज्यादा हो सकती है, लेकिन global average इसके आसपास ही है।
यहां kilogram जानबूझकर लिखा गया है, litre नहीं।
Scientific measurement में salinity को mass के आधार पर बताना ज्यादा सही होता है।
लेकिन एक और बात स्पष्ट करना जरूरी है —
“Salt” सुनते ही हमारे दिमाग में वही सफेद नमक आता है जो dining table या kitchen में रखा होता है।
Chemistry में salt का मतलब उससे कहीं बड़ा है।
Salt सिर्फ खाने वाला नमक नहीं है
Table salt यानी sodium chloride, salt का सिर्फ एक उदाहरण है।
Chemistry में salts compounds की एक बड़ी family हैं, जो positive और negative electrically charged particles—यानी ions —से बने होते हैं।
Potassium chloride भी salt है। Magnesium chloride भी salt है। Calcium carbonate भी salt ही है।
इसलिए जब हम कहते हैं कि seawater में salts dissolved हैं, तो इसका मतलब केवल खाने वाला नमक नहीं है।
समुद्री पानी में sodium और chloride सबसे ज्यादा पाए जाने वाले ions हैं।
दोनों मिलकर seawater के dissolved ions का करीब 85 प्रतिशत बनाते हैं।
बाकी में magnesium, sulfate, calcium, potassium और कई दूसरे ions शामिल हैं।
यानी seawater सिर्फ H₂O में kitchen salt मिलाकर बना कोई बहुत बड़ा घोल नहीं है।
Its chemistry is much more complex.
अब सवाल बनता है—
इतना सारा salt समुद्र में आया कहां से?
इसका बड़ा जवाब समुद्र में नहीं, पत्थरों में छिपा है।
और समुद्र के खारेपन की कहानी, चट्टानों से शुरू होती है।
किसी पहाड़ को देखकर ऐसा नहीं लगता कि बारिश की कुछ बूंदें उसका कुछ बिगाड़ सकती हैं।
लेकिन nature के पास एक ऐसी ताकत है जिसकी हम अक्सर कल्पना नहीं करते — समय।
हजारों नहीं। लाखों और करोड़ों साल।
बारिश का पानी chemically बिल्कुल inactive नहीं होता।
Atmosphere के carbon dioxide का कुछ हिस्सा उसमें dissolve हो जाता है और पानी थोड़ा acidic हो जाता है।
अब यह पानी, मिट्टी और rocks के संपर्क में आता है।
वह चट्टान को तुरंत नहीं घोल देता, लेकिन बहुत लंबे समय में minerals के साथ chemical reactions करता रहता है।
इस प्रक्रिया को chemical weathering कहते हैं।
इन reactions के कारण sodium, calcium, potassium और दूसरे ions पानी में dissolve हो रहते हैं।
यही पानी streams में जाता है। Streams rivers में।
और rivers इन dissolved minerals का कुछ हिस्सा समुद्र तक पहुंचाती रहती हैं।
अमेरिका की National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) — जो oceans और atmosphere से जुड़ी science पर काम करने वाली सरकारी agency है — land rocks की weathering को ocean salts का एक प्रमुख source बताती है।
एक river में यह मात्रा हमें बहुत छोटी लगेगी।
लेकिन दुनिया की असंख्य नदियां यही काम लगातार करोड़ों वर्षों तक करें तो छोटी मात्रा भी बहुत बड़ी हो जाती है।
A little, multiplied by millions of years, is no longer little.

समुद्र के भीतर भी लगातार कार्रवाइयाँ चलती रहतीं हैं
तो समुद्र के Salts का source केवल land नहीं है।
केवल चट्टानों और नदियों से ही सब कुछ नहीं होता।
Ocean floor के नीचे भी Earth geologically active है।
समुद्र का पानी seafloor की cracks के भीतर जाता है।
नीचे गर्म rocks के contact में उसकी chemistry बदलती है और फिर वह hydrothermal vents के रास्ते वापस आजाता है।
Underwater volcanic activity भी ocean chemistry में योगदान देती है।
लेकिन इस process में, लगातार केवल minerals ही नहीं जुड़ते रहते — बल्कि इस process में कुछ ions को seawater से remove भी करती रहती है।
यानी ocean chemistry एक तरफ तो पानी में “नमक जमा” करती है, वहीं दूसरी ओर “नमक” को remove भी करती रहती है।
अगर नदियां salts ला रही हैं, तो नदियां खुद खारी क्यों नहीं हैं ?
अब यह सवाल naturally बनता है।
नदियों में भी dissolved salts होते हैं।
लेकिन वे लगातार rain, snowmelt और groundwater से मिलने वाले comparatively fresh water से replenish होती रहती हैं और पानी आगे बहता रहता है।
Ocean दूसरी तरह से behave करता है। वह एक विशाल reservoir है।
Rivers minerals लाती रहती हैं, लेकिन जब ocean से पानी evaporate होता है, तो dissolved salts largely पीछे रह जाते हैं।
इसलिए rivers और oceans में salts की concentration बहुत अलग हो सकती है।
NOAA के अनुसार दुनिया की rivers हर साल अरबों tonnes dissolved salts oceans तक पहुंचाती हैं।
तो अगला सवाल—
क्या समुद्र लगातार और ज़्यादा खारा होता जा रहा है ?
नहीं, ऐसा नहीं है कि salt बस आता ही जा रहा है और कभी निकलता ही नहीं।
Ocean में salts के inputs भी हैं और outputs भी।
कुछ ions marine organisms इस्तेमाल करते हैं।
कुछ sediments और minerals में चले जाते हैं।
कुछ seafloor reactions में water से remove होते रहते हैं।
NOAA के अनुसार modern oceans में salts का input और removal, broadly balance में माना जा रहा है।
इसलिए आज का ocean लगातार उसी rate से अधिक salty नहीं होता जा रहा, जो rate इसके formation के time रही होगी।
समुद्र के खारेपन की कहानी कुछ हद तक समझ आई।
लेकिन अब उससे भी बड़ा सवाल सामने है—
इतना सारा पानी समुद्र में आया कहां से ?
करीब 4.5 अरब वर्ष पहले जब Earth बन रही थी, तब वह आज जैसी नहीं थी।
न oceans थे, न rivers, न आज के जैसे continents.
Planet बहुत गर्म था।
Surface का बड़ा हिस्सा molten था, और शुरुआती Earth पर लगातार बड़े collisions हो रहे थे।
फिर इतनी विशाल मात्रा में water आया कहां से?
बहुत समय तक popular explanation यह रही कि water-rich asteroids और comets ने पृथ्वी तक पानी पहुंचाया।
आज की science कहानी को इतना simple नहीं मानती।
2026 में Nature Reviews Earth & Environment में प्रकाशित एक major scientific review ने शुरुआती Earth के atmosphere और water system पर उपलब्ध evidence को एक साथ देखा।
सरल भाषा में कहें तो शुरुआती पृथ्वी जिन materials से बनी, उनमें water बनाने वाले elements और gases मौजूद थे।
जब Earth बहुत गर्म और molten थी, उसके भीतर से water vapour और दूसरी gases बाहर निकलीं।
इसकी प्रभल संभावना है कि Planet के ठंडा होने पर water vapours, condense होकर earth के surface पर जमा हुए।
Researchers के अनुसार करीब 4.4 billion years ago तक पृथ्वी पर शुरुआती hydrosphere—यानी Earth के water system—का विकास हो चुका था।
हालांकि उस दौर में बड़े asteroid impacts कई बार surface water को दोबारा vapour में बदल देते होंगे।
यानी कहानी सिर्फ “बारिश हुई और ocean भर गया” जैसी नहीं है।
पानी बाहर से आया, Earth के material में था… या यहीं बना?
यही बात आज की research को बेहद interesting बनाती है।
2025 में Nature Communications में प्रकाशित एक study ने Earth के hydrogen और carbon की मात्रा और planet बनने की processes का एक model बनाया।
उस study का निष्कर्ष यह था कि पृथ्वी के पानी की पूरी कहानी एक ही तरह के शुरुआती material से explain नहीं होती।
अलग-अलग प्रकार के asteroid-like planetary materials का contribution भी रहा हो सकता है।
और फिर September 2026 की research में एक और नई possibility जुड़ी।
24 September 2026 को Nature Geoscience में published experiments में scientists ने early Earth जैसी कुछ conditions laboratory में recreate करने की कोशिश की।
उन्होंने पाया कि एक hot, hydrogen-rich atmosphere में iron-bearing rocky material के chemical reaction से water vapour बन सकता है।
Researchers के calculations बताते हैं कि planet formation के दौरान ऐसी process theoretically बहुत बड़ी—यहां तक कि ocean-scale—मात्रा में H₂O बनाने में योगदान दे सकती थी।
क्या इसका मतलब mystery solve हो गई?
नहीं।
यह एक नया experimentally demonstrated mechanism है, final answer नहीं।
फिलहाल अधिक सही बात यह होगी कि Earth का water शायद किसी एक source की देन नहीं है।
कुछ water-forming material उस पदार्थ के साथ आया होगा जिससे Earth बनी।
कुछ बाद में दूसरे celestial bodies से जुड़ा होगा।
कुछ water vapour Earth के interior से बाहर निकली होगी।
और latest research यह possibility भी दिखाती है कि planet बनने की chemistry में H₂O खुद बन सकता था।
We know much more than before, but the story is still evolving.
लेकिन scientists को चार अरब साल पुरानी बारिश का पता कैसे चलता है?
उस समय की बारिश का sample, obviously किसी bottle में हमारे लिए बचाकर नहीं रखा गया है।
Clues मिलते हैं बहुत पुराने minerals से।
Western Australia के Jack Hills में मिले tiny zircon crystals लगभग पृथ्वी के शुरुआती इतिहास के chemical records की तरह हैं।
2024 में Nature Geoscience में प्रकाशित study ने इन zircons की chemistry देखकर evidence पाया कि —
करीब 4 billion years ago या उससे पहले fresh rainwater Earth की crust के संपर्क में आ चुका था।
यानी तब तक पानी atmosphere से surface पर आ रहा था और Earth system में घूम रहा था।
सरल शब्दों में कहें तो —
Earth का water cycle लगभग चार अरब साल पुराना है।
समुद्र पृथ्वी पर है या पृथ्वी समुद्र में?
Globe देखिए।
Blue colour dominate करता है।
इसलिए कभी-कभी लगता है कि Earth शायद पानी की ही बहुत बड़ी ball है और land उसके बीच से बाहर निकली हुई है।
लेकिन यह visual थोड़ा misleading है।
अगर पृथ्वी का सारा पानी — oceans, groundwater, ice, lakes, rivers और atmosphere—एक जगह निकालकर sphere बनाया जाए, तो उस sphere का diameter करीब 1,385 kilometers होगा।
जबकि Earth का diameter करीब 12,742 kilometers है।
यानी वह पूरे planet के मुकाबले surprisingly बहुत छोटा होगा।
अर्थात oceans surface area तो बहुत बड़ा cover करते हैं, लेकिन Earth के पूरे volume की तुलना में water layer बहुत पतली है।
Earth मूलतः एक rocky planet है, जिसकी surface के बड़े हिस्से पर water की relatively thin layer फैली हुई है।
समुद्र पृथ्वी पर है।
पृथ्वी समुद्र में नहीं।
इतना पुराना पानी है—फिर समुद्र “सड़ता” क्यों नहीं ?
घर में bucket, tank या छोटे pond में पानी लंबे समय तक पड़ा रहे तो उसमें smell आने लगती है, algae उग सकती है और हम बोलचाल में कहते हैं—
“पानी सड़ गया।”
असल में पानी का H₂O molecule खुद सड़ नहीं रहा होता।
Problem पानी में बढ़ रहे microorganisms, algae, organic matter की decomposition और oxygen की कमी जैसी processes से पैदा होती है।
लेकिन ocean कोई विशाल stagnant tank नहीं है।
उसमें waves हैं।
Tides हैं।
Currents हैं।
Wind-driven mixing है।
Surface और deeper waters के बीच अलग-अलग scale पर movement होती रहती है।
और ocean लगातार atmosphere और water cycle से interact करता रहता है।
इसका मतलब यह भी नहीं कि ocean में कभी low-oxygen problem नहीं होती।
जहां mixing कम हो और decomposition ज्यादा, वहां hypoxic areas या “dead zones” बन सकते हैं — जहां dissolved oxygen इतनी कम हो जाती है कि marine life के लिए मुश्किल पैदा होती है।
NOAA ऐसी dead zones को दुनिया के कई coastal waters में document करता है।
यानी ocean “सड़ता नहीं” क्योंकि वह स्थिर पड़ा विशाल पानी का tank नहीं है—लेकिन उसकी quality भी हर जगह और हर समय एक जैसी नहीं होती।
Water Cycle — पानी एक जगह रहता ही नहीं
Sun की energy ocean, lakes, soil और दूसरी surfaces से पानी को evaporate करती रहती है।
Plants भी transpiration के जरिए moisture atmosphere में भेजते हैं।
Water vapour ऊपर जाती है।
Condense होती है।
Clouds बनते हैं।
फिर rain, snow या दूसरी precipitation के रूप में water वापस surface पर आता है।
इसे हम water cycle कहते हैं।
अब यहां एक बहुत ही natural सवाल सामने आता है—
अगर समुद्र का पानी खारा है, तो बारिश नमकीन क्यों नहीं होती?
Evaporation में मुख्य रूप से water molecules, vapour बनकर ऊपर जाते हैं।
लेकिन Sodium, chloride, magnesium और दूसरे dissolved salts सामान्य evaporation में उनके साथ उसी तरह vapour बनकर नहीं उड़ते।
वे largely पीछे रह जाते हैं।
यानी ocean से उठती water vapours , seawater जैसी salty नहीं होती।
इसे बहुत broadly nature की distillation-like process समझ सकते हैं।
लेकिन यहां एक common belief भी clear करना जरूरी है—
क्या rainwater पानी की purest form है?
मैंने भी बचपन से यह बात सुनी है कि — बारिश का पानी सबसे शुद्ध पानी होता है।
इसमें थोड़ा सच है, लेकिन पूरी बात सच नहीं है।
Evaporation के समय बहुत-से dissolved salts पीछे रह जाते हैं,
इसलिए freshly formed atmospheric water में seawater या बहुत mineral-rich groundwater जैसी salinity नहीं होती।
लेकिन rainwater laboratory-grade pure H₂O नहीं है।
Cloud droplets atmosphere में बनती हैं, जहां gases, dust, smoke और microscopic aerosols मौजूद हो सकते हैं।
गिरते समय rainwater इन substances को अपने साथ ले सकती है।
और अगर वही rain छत, gutter या storage tank से collect हो रही हो तो उसमें germs और chemicals भी आ सकते हैं।
U.S. Centers for Disease Control and Prevention—CDC—स्पष्ट कहता है कि साफ दिखाई देने वाला collected rainwater भी जरूरी नहीं कि बिना treatment पीने के लिए safe हो।
यानी—
Rainwater comparatively low in many dissolved salts हो सकती है, लेकिन “सबसे pure और automatically safe” मान लेना सही नहीं है।
अब यही पानी जमीन पर गिरा।
और उसकी chemistry फिर बदलनी शुरू हुई।

बारिश एक — यात्राएं, रूप और स्वाद अनेक।
मान लीजिए एक ही cloud या बादल से निकली दो बूंदें अलग जगह गिरती हैं।
एक limestone वाले इलाके में। और दूसरी basalt या granite वाले terrain में।
शुरुआत लगभग एक जैसी।
लेकिन अब दोनों का रास्ता अलग है।
पानी बहुत अच्छा solvent है — यानी पानी कई substances को अपने भीतर dissolve कर सकता है।
जिस rock और soil से गुजरता है, वहां से कुछ minerals अपने साथ ले कर चलता है।
किसी जगह से calcium, कहीं से magnesium, कहीं से sodium और कहीं से chloride, iron या fluoride-bearing minerals.
यानी पानी अपने रास्ते की geology की chemical signature अपने साथ लेने लगता है।
यहीं हमारे title की बात धीरे-धीरे समझ आने लगती है, यानी —
जैसा सफर, वैसा स्वाद।
इसीलिए हर नदी का पानी एक जैसा नहीं होता
एक नदी को glacier या snowmelt से पानी मिलता है।
दूसरी नदी का हो सकता है कि बड़ा हिस्सा groundwater से आता हो।
एक नदी limestone terrain से गुजरती है।
दूसरी volcanic rocks से।
कहीं rainfall ज़ायद है, तो कहीं evaporation ज़्यादा।
फिर रास्ते में agriculture, sewage, industries और urban runoff भी उसकी chemistry बदल सकते हैं।
इसलिए देखने में अगर दो नदियां, बिल्कुल साफ और एक जैसी दिखाई दें, तो यह जरूरी नहीं कि उनकी chemistry भी identical हो।
और यहां एक दूसरी बात भी जरूरी है।
कई धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में कुछ नदियों, झरनों या जलाशयों के पानी को पवित्र माना जाता है और लोग श्रद्धा से उसे पीते भी हैं।
लेकिन religious purity और scientific drinking-water safety दो अलग बातें हैं।
किसी जलस्रोत की धार्मिक पवित्रता उसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का विषय हो सकती है।
लेकिन वैज्ञानिक रूप से उसका पानी पीने योग्य है या नहीं, यह microbes, sewage contamination, dissolved chemicals, heavy metals और दूसरी water-quality conditions पर निर्भर करेगा।
इसलिए किसी नदी का पानी साफ दिखाई देना या पवित्र माना जाना अपने-आप यह प्रमाण नहीं है कि वह बिना treatment हर समय drinking-safe भी है।
WHO की drinking-water guidance भी safety को microbial और chemical risks के आधार पर देखती है।
अब हम अपने मूल सवाल के और करीब आ रहे हैं—
“उनके यहां मीठा पानी आता है, हमारे यहां का पानी बहुत खारा है”
यह केवल शहरों की society वाला सवाल नहीं है।
किसी गांव में एक कुएं का पानी मीठा और दूसरे कुएं का थोड़ा खारा हो सकता है।
एक handpump अच्छा पानी दे सकता है, जबकि कुछ दूरी पर दूसरे handpump में iron की smell या taste हो सकती है।
शहर में यही फर्क पास-पास के borewells या housing societies में दिखाई दे सकता है।
ऊपर से जगहें पास हैं।
बारिश लगभग वही हुई।
फिर पानी अलग क्यों?
इसका बड़ा जवाब जमीन के नीचे है।
ज़मीन के नीचे पानी आखिर रहता कहां है ?
Groundwater सुनकर ऐसा लगता है जैसे कि ज़मीन के नीचे कोई विशाल underground lake है।
कुछ स्थानों पर caves और underground streams सचमुच में होते हैं।
लेकिन सामान्य groundwater अक्सर ऐसे नहीं रहता।
वह soil, sand, gravel और rocks के छोटे pores, cracks और fractures में मौजूद रहता है और धीरे-धीरे move करता है।
इसे sponge से समझिए।
Sponge बाहर से solid दिखता है, लेकिन उसके भीतर countless छोटे छिद्र या spaces पानी पकड़ सकते हैं।
Groundwater भी कई जगह कुछ ऐसा ही होता है।
ऐसी geological formation जो पर्याप्त मात्रा में water store और transmit कर सके, उसे aquifer कहते हैं।
एक aquifer, sand और gravel का हो सकता है।
दूसरा sandstone का।
तीसरा limestone का।
कहीं fractured basalt, और कहीं ऊपर-नीचे कई अलग अलग water-bearing layers भी हो सकतीं हैं।
इसलिए पास-पास के दो wells या borewells भी जरूरी नहीं कि बिल्कुल उसी underground layer से पानी ले रहे हों।
Surface पर दूरी बहुत कम हो सकती है।
लेकिन underground geology three-dimensional होती है।

क्या borewell या कुएं का पानी पिछले monsoon की बारिश है ?
ऐसा हो भी सकता है, और नहीं भी।
Shallow groundwater, जहां recharge तेज़ है, यानी जहां अक्सर ज़्यादा बारिश होती है, वहाँ का groundwater, comparatively नया हो सकता है।
लेकिन कुछ deeper aquifers में पानी सैकड़ों या हजारों वर्षों से underground हो सकता है।
यानी आज जिस borewell से पानी निकल रहा है, उसका कुछ हिस्सा उस समय ज़मीन में गया हो सकता है जब आपका घर, colony या शायद आसपास का पूरा settlement था ही नहीं।
और जितना समय पानी, rocks और minerals के contact में बिताता है, उतना ही ज़्यादा उसे chemical interaction का मौका मिलता है।
लेकिन यहां भी कोई simple rule नहीं—
पुराना पानी हमेशा खराब और नया पानी हमेशा अच्छा—ऐसा भी नहीं है।
Water की age, उसकी depth, rock type, recharge और रास्ता — सभी important हैं।
और इसीसे पानी का स्वाद decide होता है।
क्या जितना गहरा borewell, उतना अच्छा पानी ?
ऐसा ज़रूरी नहीं।
कहीं deeper aquifer surface pollution से better protected हो सकता है।
कहीं नीचे जाते-जाते dissolved salts ज्यादा मिल सकते हैं।
कहीं deeper water saline हो सकता है।
और कहीं उल्टा—ऊपर खराब, नीचे बेहतर।
इसलिए पड़ोसी के 300-foot borewell में अच्छा पानी आने का मतलब यह नहीं कि आपके यहां भी 300 feet पर वही पानी मिलेगा।
Depth is only one part of the story.

क्या खारा पानी और Hard Water, एक ही चीज़ हैं ?
क्या खारे पानी को ही Hard Water कहते हैं?
यह बहुत common confusion है।
Salty water में sodium, chloride और दूसरे dissolved salts की मात्रा इतनी हो सकती है कि taste noticeably खारा या brackish लगे।
लेकिन hard water में मुख्यतः calcium और magnesium की मात्रा ज़्यादा होती है।
Hard water की पहचान कई बार taste से पहले घर में दिखाई देती है, जैसे —
नल पर सफेद deposit,
geyser में scale,
bucket और glass पर chalky marks,
या साबुन और Shampoo का कम जाग बनना।
WHO की drinking-water guidance भी hardness को मुख्यतः calcium और magnesium से जोड़ती है।
इसलिए—
पानी hard हो सकता है लेकिन salty न लगे।
Salty हो सकता है लेकिन बहुत hard न हो।
दोनों हो सकता है।
और दोनों में से कोई भी नहीं।
अब यह सवाल बनता है कि अगर Hard Water में calcium और magnesium हैं,
तो क्या Hard Water health के लिए अच्छा है ?
यहां सावधानी बहुत ज़रूरी है।
Calcium और magnesium हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी minerals हैं।
इसलिए पानी में इनका होना अपने-आप कोई “गंदगी” या health hazard नहीं है।
लेकिन इससे यह निष्कर्ष निकाल लेना कि—
“Hard water है, इसलिए health के लिए अच्छा ही होगा” —सही नहीं है।
Hardness केवल हमें मुख्यतः calcium और magnesium की मात्रा के बारे में बताती है।
वह पानी की पूरी health report नहीं है।
एक पानी hard और microbiologically safe हो सकता है।
दूसरा पानी hard होने के साथ nitrate, fluoride या किसी दूसरे unwanted contaminant की समस्या भी रख सकता है।
इसी तरह soft water भी automatically safe नहीं हो जाता।
WHO hardness के लिए कोई health-based guideline value तय नहीं करता;
यानी सामान्य drinking-water hardness को अपने-आप में ऐसी toxic substance नहीं माना जाता जिसके लिए एक strict health limit जरूरी हो।
इसलिए सही सवाल यह नहीं है—
“Hard water अच्छा है या खराब?”
सही सवाल है—
उस पानी में कुल मिलाकर क्या-क्या है, और कितनी मात्रा में है?
Taste अच्छा हो तो क्या पानी पीने के लिए Safe भी है ?
यह भी ज़रूरी नहीं।
बहुत ज़्यादा salt, हमारी जीभ पकड़ लेती है।
कुछ iron या sulfur-related problems smell या taste से पता चल सकती हैं।
लेकिन arsenic, nitrate, microorganisms या कई दूसरे contaminants ऐसे हो सकते हैं जिन्हें आप केवल देखकर या चखकर reliably नहीं पहचान सकते।
इसलिए—
“पानी मीठा लगता है” और “पानी safe है”— यह दो अलग अलग statements हैं।
जीभ कोई water-testing laboratory नहीं है।
कहीं कहीं Underground Water खारा क्यों होता है ?
अब बात फिर salt पर लौटती है।
Groundwater खारा होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि समुद्र कहीं नीचे आ गया है।
इसके कई कारण हो सकते हैं।
Groundwater रास्ते में salt-bearing rocks या sediments से minerals dissolve कर सकता है।
कुछ places पर जमीन के भीतर बहुत पुराने saline waters भी trapped हो सकते हैं।
और dry areas में कहानी थोड़ी अलग होती है।
सूखे इलाकों में खारापन, या salinity ज़्यादा क्यों होती है ?
इसे एक glass के example से समझिए।
अगर एक glass में थोड़ा salt हो और आप बार-बार fresh water जोड़ते रहें तो salt dilute होता रहेगा।
लेकिन fresh water बहुत कम आए और पानी की कमी लगातार बनी रहे तो dilution कम होगा।
Arid और semi-arid areas—यानी बहुत कम बारिश वाले इलाकों—में groundwater recharge अक्सर सीमित होता है।
बारिश कम होने से, surface या soil में मौजूद moisture की बड़ी मात्रा, groundwater तक पहुंचने से पहले ही evaporation से वापस atmosphere में चली जाती है।
इसलिए underground water को dilute करने के लिए नया fresh water comparatively कम पहुंचता है।
अगर local rocks और soil, salts देते रहें तो groundwater और ज़्यादा mineralized या saline हो सकता है।
हालांकि यह हर desert या dry region का universal rule नहीं है — इस मामले में local geology बहुत महत्वपूर्ण रहती है।
लेकिन इस बात की बहुत possibility है कि कम recharge, salinity बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती सकती है।
और समुद्र किनारे borewell का पानी खारा कैसे हो सकता है ?
यह process भी बहुत आसान picture से समझ सकते हैं।
Imagine कीजिए coastal जमीन के नीचे एक बड़ा sponge है।
उस sponge के land वाले हिस्से में fresh groundwater है और समुद्र की तरफ salty water।
Normal conditions में जमीन से धीरे-धीरे समुद्र की ओर जाता fresh groundwater salty water को अंदर घुसने से रोकने में मदद करता है।
अब अगर coastal area में बहुत सारे wells और borewells लगातार बड़ी मात्रा में fresh groundwater निकालने लगें तो underground fresh-water level गिर सकता है।
इसे ऐसे समझिए जैसे sponge से बहुत तेजी से fresh water खींच लिया गया।
अब salty seawater उस खाली होती जगह की तरफ अंदर बढ़ सकता है।
धीरे-धीरे कोई ऐसा well भी saline होने लग सकता है जिसका पानी पहले fresh था।
इसे seawater intrusion कहते हैं।
U.S. Geological Survey—USGS—ने excessive groundwater pumping को coastal aquifers में saltwater intrusion के प्रमुख कारणों में बताया है।
यानी कई बार problem sea की distance नहीं, underground connection और pumping की होती है।
और हर problem nature की भी नहीं होती
अब तक हमने rocks, rain और geology की बात की।
लेकिन इंसान भी पानी की chemistry बदलता है।
Fertilizers groundwater में nitrate बढ़ा सकते हैं।
Leaking sewage या septic tanks microbial और chemical contamination ला सकते हैं।
Industries और waste disposal दूसरे contaminants जोड़ सकते हैं।
इसलिए water quality पर broadly दो तरह के influences हो सकते हैं—
geogenic — जो geology और natural processes से आएं,
और anthropogenic — जो human activity से जुड़े हों।
और कई जगह दोनों एक साथ काम करते हैं।

क्या भारत का underground water ज़्यादातर खराब है ?
Available national data ऐसा general statement support नहीं करता।
भारत सरकार के Central Ground Water Board (CGWB) — यानी केंद्रीय भूजल बोर्ड—की Annual Ground Water Quality Report 2025 में,
analysed samples में करीब 71.67 प्रतिशत samples BIS standards के भीतर थे,
जबकि लगभग 28.32 प्रतिशत में एक या अधिक parameters permissible limits से बाहर पाए गए।
Nitrate सबसे widespread exceedance था, उसके बाद fluoride और salinity प्रमुख concerns में थे।
लेकिन इन numbers को भी सावधानी से समझना होगा।
इसका मतलब यह नहीं कि भारत के ठीक 71.67 प्रतिशत groundwater को universally safe घोषित कर दिया गया है।
ये monitoring samples हैं—और groundwater quality region to region, aquifer to aquifer, यहां तक कि local level पर भी बदल सकती है।
यानी India के groundwater की कोई एक कहानी नहीं है।
हर इलाके की अपनी geology और अपनी water chemistry है।
अब अपने घर के filter पर आइए
इतनी दूर समुद्र, rain, rivers, rocks और aquifers की यात्रा करने के बाद पानी आखिर हमारे घर तक पहुंचता है।
और अक्सर वहां उसका सामना किसी filter या purifier से होता है।
घर में लगा water purifier अक्सर एक single filter नहीं होता।
उसके अंदर पानी अलग-अलग stages से गुजरता है, और हर stage का काम अलग होता है।
किसी purifier में sediment filter होता है, किसी में activated carbon, UV, RO membrane या इनका combination.
यह Model और source water के हिसाब से stages बदल सकती हैं।
यानी purifier के अंदर पानी एक ही बार “छन” नहीं जाता—वह step by step अलग-अलग तरह की impurities से deal करता है।
Sediment filter क्या करता है?
पानी में कभी कभी बहुत बारीक मिट्टी, sand particles, पाइप का rust या दूसरी छोटी solid impurities तैरती रहती हैं।
इन्हें ही broadly suspended particles कहा जाता है—यानी ऐसी चीजें जो पानी में घुली नहीं हैं, बस उसके साथ मौजूद हैं।
Sediment filter इन्हें बहुत महीन छलनी की तरह रोकता है।
लेकिन वह dissolved salt नहीं रोकता।
नमक पानी में घुला हुआ है; वह मिट्टी के particle की तरह नहीं है जिसे साधारण छलनी पकड़ ले।
Activated carbon क्या करता है?
Activated carbon chlorine, कुछ odour, unpleasant taste और कुछ organic chemicals कम करने में मदद कर सकता है।
UV क्या करता है ?
UV यानी ultraviolet light.
UV stage पानी से salt या hardness नहीं निकालती।
उसका मुख्य काम microorganisms—जैसे कुछ bacteria, viruses और protozoa—को inactive करना है, ताकि वे infection पैदा करने या multiply करने की क्षमता खो दें।
U.S. Environmental Protection Agency—EPA—UV treatment को drinking-water microbial disinfection technologies में गिनती है।
और RO आखिर करता क्या है ?
RO का पूरा नाम है Reverse Osmosis.
नाम technical लगता है, लेकिन basic idea सरल है।
RO में पानी पर pressure डालकर उसे एक बहुत selective membrane से गुजारा जाता है।
इस membrane के आर-पार पानी का एक हिस्सा गुजर जाता है, लेकिन बहुत-से dissolved salts और कई दूसरे contaminants बड़ी मात्रा में दूसरी side पर रह जाते हैं।
इसलिए RO के दो outputs दिखाई देते हैं—
एक treated water,
दूसरा rejected water.
EPA के अनुसार RO dissolved solids, कई inorganic contaminants और salts को कम कर सकता है;
इसी basic technology का इस्तेमाल brackish और seawater desalination में भी होता है।
इसे simple flow में समझें—
source water → basic filtration → RO membrane → treated water + rejected water
हर domestic purifier में यही exact stages हों, यह जरूरी नहीं।
Different machines अलग combinations इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन एक बात clear है—
RO केवल “गंदगी छानने” वाला filter नहीं है।
वह पानी में घुली हुई बहुत-सी चीजों को भी कम कर सकता है।

अगर RO minerals निकालता है, तो “mineral water” अच्छा क्यों माना जाता है ?
यह सवाल interesting है।
हम बोलचाल में लगभग हर sealed water bottle को “mineral water” कह देते हैं।
लेकिन Packaged Drinking Water और Natural Mineral Water एक ही चीज नहीं हैं।
भारत के Food Safety and Standards Authority of India—FSSAI—के rules के अनुसार,
natural mineral water एक विशेष underground source से आता है,
और उसकी mineral composition naturally characteristic और relatively stable होती है।
दूसरी तरफ packaged drinking water अलग permitted sources से लिया जा सकता है,
और उसे filtration, reverse osmosis, demineralization और जरूरत के अनुसार remineralization जैसे treatments दिए जा सकते हैं।
यानी commercial drinking water के processing में,
पहले unwanted dissolved substances और contaminants को कम किया गया।
फिर water को ऐसी mineral composition पर रखा या लाया गया जो standards के भीतर हो और taste acceptable रहे।
FSSAI ने packaged drinking water में TDS, calcium और magnesium के लिए भी specified ranges रखी हैं।
यहीं असली बात समझ आती है—
Problem minerals का होना नहीं; उन minerals के type, amount और उनके balance में है।
इसीलिए इस पानी में “minerals हैं” या “TDS कम है”—इनमें से कोई एक number पूरी water quality नहीं बताता।
मीमांसा | The Deep Dive:
प्रकृति हमारे हिसाब से नहीं चलती
इस पूरी पड़ताल के बाद शायद सवाल केवल इतना नहीं रह जाता कि पानी कहीं मीठा और कहीं खारा क्यों है।
बल्कि सवाल यह है कि —
हम प्रकृति को किस नज़र से देखते हैं?
हमारी आदत है कि प्रकृति की हर चीज को अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छा या खराब घोषित कर देते हैं।
जो पानी हम पी सकें—अच्छा पानी।
जो खारा हो—खराब पानी।
जिस जमीन पर खेती हो सके—उपयोगी जमीन।
जिस नदी से हमें पानी मिले—काम की नदी।
लेकिन प्रकृति का हिसाब इतना मनुष्य-केंद्रित नहीं है।
Earth पर केवल इंसान नहीं रहता।
Ocean, rivers, forests, wetlands, deserts, mountains—हर ecosystem अनगिनत जीवों और physical-chemical processes का हिस्सा है।
जिस seawater का एक glass हम नहीं पी सकते, वही पृथ्वी के सबसे बड़े ecosystems में से एक का आधार है।
और समुद्र का खारापन केवल उसका taste नहीं है।
Salinity समुद्री पानी की density को प्रभावित करती है।
Temperature के साथ मिलकर density में यही differences deep-ocean circulation को चलाने में भूमिका निभाते हैं।
यह global circulation heat को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के साथ nutrients और carbon dioxide के oceanic movement में भी महत्वपूर्ण है।
यानी जिस salt को हम अपने drinking water से निकालने की कोशिश करते हैं, वही salt ocean की विशाल circulation system की physics का हिस्सा है।
अगर पूरा ocean अचानक fresh water बन जाए, तो उससे seawater की density बदलेगी, deep-ocean circulation बदलेगी,
और उसके साथ जुड़े climate, nutrient और carbon cycles भी प्रभावित होंगे।
यानी Nature का balance बिगड़ जाएगा।
इसलिए seawater का खारा होना कोई ऐसी “खामी” नहीं है जिसे प्रकृति ठीक करना भूल गई।
वह Earth system का हिस्सा है।
खारा पानी खराब—किसके लिए?
मनुष्य की प्यास के लिए, हां।
लेकिन ocean ecosystem के लिए?
उसके circulation के लिए?
उसमें विकसित हुए असंख्य जीवों के लिए?
वह उनकी natural condition है।
हम अक्सर चाहते हैं कि nature हमारी convenience के अनुसार behave करे।
बारिश उतनी हो जितनी हमें चाहिए।
नदी वहीं बहे जहां हमें सुविधाजनक लगे।
Groundwater जितना चाहें निकालते रहें, लेकिन level नीचे न जाए।
समुद्र किनारे शहर बनाएं, mangroves हटाएं, फिर भी storm surge हमें नुकसान न पहुंचाए।
पहाड़ काटें, forests हटाएं, लेकिन landslide न हो।
लेकिन nature हमारी जरूरतों के अनुसार बनाए गए अलग-अलग departments का collection नहीं है।
Nature is an interconnected system.
Wetlands floodwater को absorb कर सकते हैं,
mangroves coastal storm surges के असर को कम करते हैं,
और forests slopes को stabilize करने में मदद करते हैं।
जब ऐसे ecosystems degrade होते हैं, तो हमारी vulnerability बढ़ सकती है।
इसका अर्थ यह नहीं कि हर cyclone, earthquake या flood इसलिए आता है क्योंकि मनुष्य ने “nature का balance” बिगाड़ दिया।
कई natural hazards पृथ्वी की अपनी geological और atmospheric processes का हिस्सा हैं।
लेकिन फर्क यह है कि एक natural hazard कब बड़ी disaster बन जाता है, उसमें हमारी choices बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
इसलिए सही बात यह नहीं कि—
“Nature को हमारे हिसाब से चलना चाहिए।”
बल्कि ठीक उल्टा—
हमें Nature के हिसाब को समझकर चलना चाहिए।
क्योंकि हम Nature बाहर खड़े कोई controller नहीं हैं।
हम उसी system का हिस्सा हैं।
और जब हम उस system की सीमाओं को समझे बिना उसे लगातार अपने अनुसार बदलने की कोशिश करते हैं,
तो कई बार उसका परिणाम हमें natural disasters के रूप में दिखाई देता है।
पानी की इस कहानी ने हमें शायद यही सबसे बड़ी बात समझाई है।
समुद्र का खारा होना हमारे लिए असुविधा हो सकती है।
लेकिन प्रकृति के लिए वह किसी बहुत बड़े balance का हिस्सा हो सकता है।
इसलिए प्रकृति को समझते समय पहला सवाल यह नहीं होना चाहिए—
“यह हमारे किस काम की है?”
हमें यह सोचना चाहिए कि —
“यह natural balance के लिए कितना ज़रूरी है?”
और तभी प्रकृति को देखने का हमारा नज़रिया बदल सकता है।
एक बात हमेशा ध्यान में रहे —
Nature को हमारे हिसाब से नहीं चलना है।
हमें Nature के हिसाब को समझकर उसके साथ चलना है।
References / प्रमुख स्रोत
- National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) — Why is the ocean salty? Ocean salinity, land-rock weathering, dissolved ions और hydrothermal processes.
- NOAA — Why is the ocean salty, but rivers flowing into it are not? River-borne salts और ocean salt-input/output balance.
- Vulpius, S. et al. — “Formation and redox evolution of Earth’s early atmosphere and hydrosphere.” Nature Reviews Earth & Environment, 2026. Early Earth atmosphere और hydrosphere पर recent review.
- Garai, S., Sharp, Z.D., Olson, P.L. et al. — “Experimental simulation of water formation on Earth from dry pebble rain.” Nature Geoscience, 24 September 2026. Early-Earth-like conditions में water formation का experimental mechanism.
- Tsutsumi, Y. et al. — “Origin of Earth’s hydrogen and carbon constrained by their core-mantle partitioning and bulk Earth abundance.” Nature Communications, 2025. Earth के water-forming material की origin पर modelling.
- Gamaleldien, H. et al. — “Onset of the Earth’s hydrological cycle four billion years ago or earlier.” Nature Geoscience, 2024. Ancient zircons में early fresh-water interaction का evidence.
- U.S. Geological Survey (USGS) — Groundwater और coastal saltwater intrusion resources.
- World Health Organization (WHO) — Guidelines for Drinking-water Quality, 2026 edition तथा hardness guidance.
- U.S. Centers for Disease Control and Prevention (CDC) — Collecting Rainwater and Your Health. Rainwater automatically drinking-safe क्यों नहीं माना जा सकता.
- Central Ground Water Board (CGWB), Government of India — Annual Ground Water Quality Report 2025. Nitrate, fluoride, salinity और groundwater-quality monitoring.
- U.S. Environmental Protection Agency (EPA) — Reverse Osmosis और UV drinking-water treatment guidance.
- Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) — Packaged Drinking Water और Natural Mineral Water standards तथा treatment/remineralization provisions.
- NOAA — Hypoxia और ocean “dead zones”; low-oxygen water conditions और limited mixing.

Very informative article. Thanks for explaining the chemistry of water in easy way.
Water is an indispensable resource. We can not imagine life without water. We must use it judiciously.
We need to respect the nature and learn not to exploit the natural resources excessively.
Thank you so much for your thoughtful words. You are absolutely right—water is not just essential for life, but also a reminder of how deeply we depend on nature.
Understanding water also makes us realise why using it responsibly and respecting natural resources is so important. The balance of nature is delicate, and excessive exploitation ultimately affects all of us.
Thank you for reading the article so carefully and for adding this important perspective.
बहुत ही शोध परक और विषय के तह तक जाकर लिखा हुआ यह आलेख है। इससे पानी की गुणवत्ता, पानी का चरित्र, पानी की विशेषता और पानी के प्रकार सबकी विस्तृत जानकारी मिल जाती है। खासकर, समुद्र के पानी और उसके चरित्र का जिस तरह से अपने विश्लेषण किया है, वह अद्भुत है। हां, मुझे लगता है कि इसमें आपको डेड सी का भी उल्लेख करना चाहिए था। उसके पानी का चरित्र अन्य सभी समुद्री पानी से अलग है। बहरहाल, आपने जो भी लिखा है, काफी अच्छा लिखा है।
विनय जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने लेख को इतनी बारीकी से पढ़ा और उसके अलग-अलग पहलुओं पर ध्यान दिया, यह मेरे लिए बहुत उत्साहवर्धक है।
Dead Sea का सुझाव भी बहुत अच्छा है। वास्तव में उसका पानी सामान्य समुद्री जल की तुलना में बहुत अधिक खारा है, और तकनीकी रूप से वह एक hypersaline lake है, हालांकि नाम में “Sea” आता है। लेख में उसका उल्लेख एक दिलचस्प comparison के रूप में किया जा सकता था। यह थोड़ी चूक रही।
आपकी यह टिप्पणी मेरे लिए सिर्फ प्रशंसा नहीं, बल्कि एक उपयोगी editorial suggestion भी है। आगे इस विषय को विस्तार देने पर Dead Sea को जरूर शामिल करने की कोशिश करूंगा। धन्यवाद।
आपने मेरे सुझाव पर ध्यान दिया, इसके लिए आपका हार्दिक आभार।